किशोर ने 4 साल की बच्ची का किया रेप:नशे में 4 साल की मासूम को खेत में ले गया था, रोती बच्ची मां के पास पहुंची
बेगूसराय में 13 साल के किशोर ने नशे में 4 साल की बच्ची का रेप कर दिया। आरोपी 7वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। रेप से पहले उसने बहुत ज्यादा सूखा नशा कर लिया था। इसी दौरान घर के बाहर खेल रही बच्ची पर उसकी नजर पड़ी। किशोर बच्ची को बहलाकर 200 मीटर दूर मकई के खेत में ले गया और उसके साथ गलत किया। बच्ची का जब ब्लिडिंग होने लगा तो आरोपी भागकर अपने घर चला गया। बच्ची वहीं पर दर्द से चिल्लाती रही। वो किसी तरह अपने घर तक पहुंची। मां ने बेटी की हालत देखी तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। मामला शनिवार का है। रविवार को आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। मिट्टी का खिलौना लेकर घर से निकली थी बच्ची पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी दोपहर 12 बजे घर के बाहर मिट्टी का खिलौना लेकर निकली थी। थोड़ी देर में वो रोते हुए घर आई। उसका ब्लिडिंग हो रहा था। इसी दौरन गांव का एक लड़का हमलोगों के देखकर भागने लगा। मैंने उस वक्त ध्यान नहीं दिया, क्योंकि बेटी की स्थिति गंभीर थी। मैं उसे डॉक्टर के पास ले गई। जिसके बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस को भी जानकारी दी गई। बछवाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
गांव के गलत लड़कों के संगत में पड़ा किशोर पुलिस ने आरोपी किशोर को उसके घर से पकड़ा है। पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया है कि वो गांव के चौक से लौट रहा था। काफी नशा कर रखा था। उसे होश नहीं था कि वो क्या कर रहा है। पुलिस के अनुसार किशोर गांव के कुछ गलत लड़कों के संगत में पड़ गया था। इस वजह से उसे नशे की लत गई। पिता राज्य से बाहर काम करते हैं। घर में तीन भाइयों में आरोपी सबसे छोटा है। बच्ची का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज पीड़िता का शनिवार रात ही इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया था। अभी भी उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को सीपीआई की नेताओं की टीम गांव पहुंची। दूसरी ओर गांव में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है। गांव में पहली बार इस तरह की घटना के बाद गांव के लोग अपने बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोग इसे मानसिक विकृति बता रहे हैं। पीड़िता के पिता गांव में नहीं रहते पीड़िता के पिता भी दूसरे राज्य में काम करते हैं। पीड़िता तीन बहनों में दूसरे नंबर पर है, उसका कोई भाई नहीं है। गांव में मां तीनों बच्चियों का पालन पोषण करने के साथ-साथ पशुपालन और खेती किसानी भी करती हैं। बच्ची गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाती है।
मां के बयान पर केस दर्ज हुआ है तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया पीड़िता के मां बयान के आधार पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी नाबालिग को सीडब्लूसी के हवाले कर दिया गया। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और सदर अस्पताल में ही मेडिकल जांच कराई गई है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी और साक्ष्य जुटाए थे।
Source link

