जिला इकाई का गठन, मुन्ना चौधरी अध्यक्ष चुने गए:बिहार राज्य उत्क्रमित व मध्य विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ की बैठक में निर्णय

जिला इकाई का गठन, मुन्ना चौधरी अध्यक्ष चुने गए:बिहार राज्य उत्क्रमित व मध्य विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ की बैठक में निर्णय




बिहार राज्य उत्क्रमित व मध्य विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ की जिला इकाई का गठन किया गया है। इस संबंध में नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मुन्ना चौधरी ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए रात्रि प्रहरियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। राउमवि मठवा, तुरकौलिया में कार्यरत मुन्ना चौधरी को जिला अध्यक्ष चुना गया। बंजरिया के मनोज कुमार बैठा जिला उपाध्यक्ष राउमवि चिचुरहिया, बंजरिया के मनोज कुमार बैठा को जिला उपाध्यक्ष और राउमवि घुसुकपुर, केसरिया के राजकिशोर कुमार को जिला सचिव बनाया गया। उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इन पदाधिकारियों के चयन का अनुमोदन चिरैया निवासी छबिलाल महतो ने किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के अन्य पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगामी बैठक में पूरी की जाएगी। इसके साथ ही, संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए प्रत्येक प्रखंड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। रात्रि प्रहरियों की समस्याओं का कराएंगे समाधान जिला अध्यक्ष मुन्ना चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रात्रि प्रहरियों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त संगठन की आवश्यकता थी। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। चौधरी ने आश्वासन दिया कि संगठन के माध्यम से रात्रि प्रहरियों की समस्याओं और मांगों को सरकार तथा संबंधित विभागों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकता बनाए रखने और रात्रि प्रहरियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। यह भी तय किया गया कि जल्द ही अगली बैठक आयोजित कर शेष पदाधिकारियों का चयन कर संगठन को पूर्ण रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर कई रात्रि प्रहरी और संगठन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!