पलवल में सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार को पीटा:BDPO कार्यालय में तोड़फोड़; सरपंच पति समेत दो पर केस




पलवल जिले के हथीन के बीडीपीओ कार्यालय में सड़क निर्माण कार्य रोकने को लेकर सरपंच पति ने एक ठेकेदार से मारपीट और लूटपाट की। हथीन थाना पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर सरपंच पति सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, कोट गांव निवासी ठेकेदार अरशद खान ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ठेकेदारी के काम से हथीन ब्लॉक आया था। वहां उसने कोट गांव की सरपंच के पति बिलाल और आसिफ को अपनी गाड़ी में बैठे देखा। जब वे उसकी तरफ इशारा कर कुछ कहने लगे, तो अरशद अपने काम से बीडीपीओ कार्यालय में चला गया। मर्जी के बिना कोई रास्ता नहीं बनेगा बीडीपीओ कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं थे, तो अरशद वहीं बैठकर उनका इंतजार करने लगा। इसी दौरान जेई नईम वहां आए और दोनों बातें करने लगे। तभी बिलाल कार्यालय में आया और अरशद से गांव में उसके द्वारा किए जा रहे रास्ते के निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहने लगा। बिलाल ने कहा कि वह गांव का सरपंच है और उसकी मर्जी के बिना कोई रास्ता नहीं बनेगा। बीडीपीओ कार्यालय से वर्कऑर्डर मिला अरशद खान ने जवाब दिया कि उसे रास्ते के निर्माण के लिए बीडीपीओ कार्यालय से वर्क ऑर्डर मिला हुआ है और वह सरकारी आदेश के अनुसार ही काम कर रहा है। इस बात पर आरोपी बिलाल तैश में आ गया और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा। आरोप है कि बिलाल ने जेब से चाकू जैसी कोई नुकीली चीज निकाली और अरशद पर हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस इसके बाद आरोपी ने कार्यालय में रखा कांच का पेपर वेट उठाया और अरशद पर हमला किया। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान आरोपी ने उसके गले से 20 ग्राम सोने की चेन और जेब से 10,300 रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने किया रेफर इसके अलावा आरोपी ने बीडीपीओ कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। जिसके बाद जेई नईम व अन्य कार्यालय में मौजूद लोगों ने पीड़ित को आरोपी से बचाया और इलाज के लिए हथीन सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल पलवल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में हथीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!