कुरुक्षेत्र में माइनिंग ठेकेदार को गोली मारकर बदमाश फरार:हमलावरों को नहीं थी कारोबारी की पहचान, पहले नाम-नंबर पूछा, बोले-सुनील पीछे देख…और कर दिया फायर

कुरुक्षेत्र में माइनिंग ठेकेदार को गोली मारकर बदमाश फरार:हमलावरों को नहीं थी कारोबारी की पहचान, पहले नाम-नंबर पूछा, बोले-सुनील पीछे देख…और कर दिया फायर




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में रविवार रात माइनिंग कारोबार से जुड़े एक ठेकेदार को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल ठेकेदार को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे आदेश मेडिकल रेफर कर दिया। घायल की पहचान सुनील भाटिया उर्फ बंटी के रूप में हुई है। सुनील भाटिया शाहाबाद के गांव तंगौर का रहने वाला है और फिलहाल रोड शाहाबाद में रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी करवाकर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बाइक सवार 2 हमलावरों ने मारी गोली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब सवा 9 बजे सुनील भाटिया जलेबी पुल के पास मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर आए 2 हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। मिट्‌टी डलवाने के बहाने आए सुनील भाटिया के पास काम करने वाले मुंशी हन्नी ने बताया कि हमलावर मिट्टी डलवाने का बहाना बनाकर पहुंचे थे। उनको ठेकेदार की पहचान नहीं थी। इसलिए उन्होंने पहले नाम पूछकर कंफर्म किया और नंबर भी लिया। सुनील वापस जाने लगा, तो उन्होंने आवाज लगाकर पीछे मुड़ने के बोला और गोलियां दाग दीं।
जांघ और गर्दन में लगीं गोलियां बदमाशों ने पहली गोली सुनील की जांघ में मारी। दूसरी गोली सुनील की गर्दन को छूकर निकल गई। इसके बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए और सुनील जमीन पर गिर पड़ा। उन्होंने तुरंत गाड़ी से सुनील को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। पहचान नहीं थी, इसलिए नाम पूछा हन्नी ने बताया कि घटना से कुछ टाइम पहले ही सुनील भाटिया लौटे थे। सुनील के आने से पहले ही हमलावर घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसलिए वे वहां पहले से मौजूद संजीव के साथ बातचीत कर रहे थे। सुनील के आने पर संजीव ने उनको बातचीत के लिए भेज दिया। हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। पुरानी रंजिश और माइनिंग एंगल पर जांच घटना के बाद शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश और माइनिंग कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!