खरगोन में चोर गिरोह के 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार:दुकानों के शटर तोड़कर करते थे चोरी; 2.50 लाख का सामान जब्त

खरगोन में चोर गिरोह के 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार:दुकानों के शटर तोड़कर करते थे चोरी; 2.50 लाख का सामान जब्त




खरगोन पुलिस ने बिस्टान रोड, राधावल्लभ मार्केट और सीतावल्लभ मार्केट में दुकानों के ताले और शटर तोड़कर चोरी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 38 पुराने मोबाइल फोन और 13 हजार रुपए नकद सहित करीब 2.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के माता-पिता को भी नई धारा 95 बीएनएस के तहत आरोपी बनाया है। आरोप है कि बच्चों की आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रखा गया। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने मंगलवार शाम 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के बाजारों में लगातार हो रही सीरियल चोरियों को गंभीरता से लिया गया था। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बनवारीलाल मंडलोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बाजारों और संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिरों से सूचना मिलने पर खरगोन के कुछ विधि विरुद्ध बालकों और इंदौर के देव गुराडिया निवासी सन्नी रावल के गिरोह में शामिल होने की जानकारी मिली। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बाजार क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाएं कबूल कर लीं। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। वहीं, दो नाबालिगों की पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता मिलने पर उनके माता-पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीन चोरियों का खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!