मैहर में सड़क से अतिक्रमण हटाते समय हंगामा:पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन मुक्त कराई; बाधा डालने वाले हिरासत में लिया

मैहर में सड़क से अतिक्रमण हटाते समय हंगामा:पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन मुक्त कराई; बाधा डालने वाले हिरासत में लिया




मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के ग्राम बारी में शनिवार शाम सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान विरोध और हंगामे की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शिकायत पर दोबारा कराया सीमांकन प्रशासन को ग्राम बारी में लगभग 22.5 डिसमिल निजी भूमि के अलावा सड़क मार्ग से लगी शासकीय भूमि पर भी कब्जे की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार आर.डी. साकेत, थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते, राजस्व अमला और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने सबसे पहले संबंधित भूमि का सीमांकन कराया और फिर शासकीय भूमि पर रखी लकड़ियों सहित अन्य अतिक्रमण को हटाया। लकड़ियां रखकर शासकीय भूमि पर कब्जा प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान संबंधित पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर माहौल शांत कराया। विरोध के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा तहसीलदार आर.डी. साकेत ने बताया कि यह कार्रवाई कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता गोविंद सिंह पिता भैयालाल सिंह ने आवेदन देकर शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। तहसीलदार साकेत ने यह भी बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पहले भी सीमांकन किया गया था। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में दोबारा विधिवत पैमाइश कराई गई। प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाया जांच में संबंधित पक्ष का वैध रकबा लगभग 22.5 डिसमिल पाया गया, जबकि कब्जा इससे अधिक, करीब 27 डिसमिल तक फैला हुआ था। शेष भूमि सड़क मार्ग की शासकीय भूमि थी, जिस पर लकड़ियां रखकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन ने इसी अतिक्रमण को हटाया है। तहसीलदार के अनुसार, कार्रवाई के दौरान राहुल और गणेश पटेल के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!