खुड्डियां बोले-चुनाव आते ही ED अपनी ताकत दिखा रही:बठिंडा किसान मेले में पहुंचे कृषि मंत्री; डायबिटीज पीड़ितों के लिए शुगर-फ्री गेहूं बनाया
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां बठिंडा में हुए किसान मेले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ईडी की कार्रवाई और खेती से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। मंत्री ने ईडी की कार्रवाई पर कहा, “यह उनका काम है, उन्हें जो करना है करने दें। हमने पहले कभी ईडी को नहीं देखा था। अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो विपक्ष भी अपनी ताकत दिखा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दस सालों में बहुत कुछ जमा किया। हम एक बार सत्ता में आए हैं, और इसके लिए हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।” यूनिवर्सिटी ने ‘887’ नाम की एक नई किस्म तैयार की है। यूनिवर्सिटी लंबे समय से रिसर्च कर रही है और नई किस्में ला रही है, जिससे पंजाब में फसलों की पैदावार बढ़ी है और किसानों ने इन्हें अपनाया भी है। मेले में कई किसानों ने बेचे उत्पाद डायबिटीज से पीड़ित लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए, गेहूं की एक शुगर-फ्री किस्म भी बनाई गई है। बठिंडा में कृषि विभाग की तरफ से लगाए गए किसान मेले में कई किसानों ने हिस्सा लिया। मेले में कई किसान अपनी फसल और उससे बने खास उत्पाद बेचते दिखे। लोगों ने इन चीजों को खूब पसंद किया और जैविक (ऑर्गेनिक) भोजन के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। किसानों को जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए मेले में कई कंपनियों और विभागों ने किसानों को जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। वहीं, किसानों ने भी अपने उत्पाद बेचने के लिए स्टॉल लगाए थे। इनमें शहद, गुड़, मुरब्बे से लेकर अचार और कई तरह का जैविक सामान शामिल था। युवा किसान इन स्टॉलों को देख रहे थे और लोगों ने बड़े उत्साह के साथ खरीदारी की। किसानों का मानना था कि उत्पादन के साथ-साथ खुद मार्केटिंग करने से बेहतर फायदा होगा। घर पर बने अचार और मुरब्बे बेचे खुड्डियां ने कहा कि सरकार को ऐसे किसानों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने चाहिए और खेती को घाटे से निकालकर फायदे में लाने की कोशिश करनी चाहिए। खास बात यह है कि कई महिला किसानों ने भी स्टॉल लगाए और घर पर बने अचार और मुरब्बे बेचे।
Source link

