दिल्ली के हैदरपुर में मुफ्त मेगा हेल्थ चेकअप कैंप शुरू:सीएम बोलीं- स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों के करीब लाना सरकार की प्राथमिकता




सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी मार्गदर्शन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएम ने लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त दिल्ली की नींव हैं। सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें नागरिकों के करीब लाया जाए, ताकि समय पर जांच और बीमारी की पहचान के साथ उचित चिकित्सकीय परामर्श मिल सके। सीएम ने बताया कि हैदरपुर में लंबे समय से 12वीं तक के बड़े स्कूल की जरूरत थी। बच्चों को शिक्षा और दस्तावेज संबंधी काम के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता था। अब स्कूल के निर्माण के लिए करीब 5,000 गज जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तैयार की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!