खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन का अटैक:कोटा के दवनपुर में हुआ हमला, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें; 20 दिन में दूसरी घटना




मुंगेली से लगे बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना मुंगेली जिले से सटे बिलासपुर इलाके में हुई है। जानकारी के अनुसार, दवनपुर निवासी 42 वर्षीय संजय मरकाम अपने खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान खेतों के बीच अचानक एक बाघिन ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संजय के बाएं हाथ, बाएं पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। कोटा अस्पताल से गनियारी रेफर घायल संजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। यह घटना अचानकमार टाइगर रिजर्व से सटे सामान्य वन क्षेत्र में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। करीब 20 दिन पहले, 24 अगस्त को लोरमी के लक्ष्मण डोंगरी के पास जंगल में पुटू तोड़ने गए बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे नाम के युवक पर भी बाघिन ने हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 20 दिनों के भीतर बाघिन के हमले की यह दूसरी घटना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!