झज्जर नाली साफ करने को लेकर विवाद:वायु सेना के जवान के बुजुर्ग माता-पिता पर 8-9 लोगों ने किया हमला,लाठी-डंडों से मारपीट की वारदात CCTV में कैद




झज्जर जिल के गांव किलड़ौध में घर के सामने नाली साफ करने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पड़ोस के 8 से 9 लोगों ने बुजुर्ग दंपति वीर सिंह चौहान और उनकी पत्नी शशि देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हमले में दोनों पति-पत्नी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वीर सिंह चौहान अपने घर के सामने नाली साफ कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कई लोग मौके पर पहुंचे और वीर सिंह तथा उनकी पत्नी शशि देवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। CCTV फुटेज में भी बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। हमले में वीर सिंह को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया। वहीं उनकी पत्नी शशि देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें PGI रोहतक रेफर किया गया। घायल शशि देवी ने लगाए हमले के आरोप शशि देवी ने आरोप लगाया कि नाली साफ करने को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद 8-9 लोगों ने उनके और उनके पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायु सेना में सोल्जर हैं बेटा वीर सिंह और शशि देवी के बेटे नीतू चौहान भारतीय वायु सेना में सोल्जर हैं। नीतू चौहान के मुताबिक, जब वह घर पर नहीं थे, उस समय उनके पिता नाली साफ कर रहे थे। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले लोगों से विवाद हुआ और बाद में उनके माता-पिता पर हमला कर दिया गया। नीतू चौहान ने बताया कि हमले में उनके माता-पिता को काफी चोटें आई हैं। उनकी मां शशि देवी का PGI रोहतक में इलाज चल रहा है, जबकि पिता वीर सिंह का इलाज सिविल अस्पताल झज्जर में कराया जा रहा है।मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और उनके हेड ऑफिस को दे दी गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल दंपति के परिजनों ने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!