खेलगांव के पूल में स्विमिंग सिखाते लाइव गार्ड घायल:रीढ़ की हड़ी ओर सिर पर लगी गंभीर चोट, निजी हॉस्पिटल में चल रहा युवक का इलाज

खेलगांव के पूल में स्विमिंग सिखाते लाइव गार्ड घायल:रीढ़ की हड़ी ओर सिर पर लगी गंभीर चोट, निजी हॉस्पिटल में चल रहा युवक का इलाज




उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में बने स्विमिंग पूल में एक लाइव गार्ड स्विमिंग सिखाने के दौरान बुरी तरह घायल हो गया। उसके ​रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोट लगी। जिसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक का नाम जयेश यादव(23) निवासी बड़गांव है। बताया जा रहा है कि युवक के रीढ़ की हड्डी में गहरी लगी है जिससे वह अपने दोनों पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। दो दिन पहले डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है। घटना चार दिन पहले की है जिसे जिला क्रीडा परिषद ने दबाए रखा। बता दें, खेलगांव के स्विमिंग पूल में रोज सुबह-शाम करीब 150 बच्चे स्विमिंग सीखने आते हैं। यहां एजेंसी के तहत स्विमिंग में स्टेट-नेशनल खेले हुए करीब 5 से 7 लाइव गार्ड लगा रखे हैं। जिनका काम बच्चों को स्विमिंग सिखाना और उनका ध्यान रखना होता है। जम्प करके पानी में डाइव की थी, तभी लगी चोट: खेल अधिकारी
मामले में जब जिला खेल अधिकारी और स्विमिंग कोच महेश पालीवाल से पूछा गया तो वे बोले-जयेश ने ​8 नंबर बोर्ड से जम्प करके पानी में डाइव की थी। तभी उसका सिर जमीन पर लग गया और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी। वह वहीं बेहोश हो गया। उसे हमने खेलगांव के डॉक्टर की मदद से सीपीआर देने की कोशिश की। फिर हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों से अपडेट मिला है कि फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक हो जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!