गन्नौर के गांवों में आंगन मिलन समारोह:महिलाओं की गोद भराई हुई; बेटियों को 21-21 हजार के LIC बॉन्ड मिले




सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को करीब एक दर्जन गांवों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें बड़ी, भिगान, पांची जाटान, पुरखास, अगवानपुर, पीपली खेड़ा, दतौली, पुगथला, अटायल, खुबड़ु और अहीर माजरा जैसे गांव शामिल थे। इनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई। ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना से बालिकाओं की माताओं को 21-21 हजार रुपये के भारतीय जीवन बीमा निगम के बॉन्ड दिए गए। छह माह से अधिक उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन भी हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी शीला कुमारी ने बताया कि अभियान का मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना है। इस दौरान व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया। सीडीपीओ शीला कुमारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!