चाईबासा में युवक ने लगाई फांसी:घर में फंदा लगाकर दी जान, मानसिक तनाव की आशंका, भाई ने देखा शव

चाईबासा में युवक ने लगाई फांसी:घर में फंदा लगाकर दी जान, मानसिक तनाव की आशंका, भाई ने देखा शव




पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांड्रासाली ओपी अंतर्गत माटकोबेरा गांव की है, जहां शनिवार देर शाम यह दर्दनाक मामला सामने आया। मृतक की पहचान सूरज मछुवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूरज ने अपने घर के कमरे में ओढ़नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसका भाई राधु मछुवा कमरे में पहुंचा और अंदर का दृश्य देखकर शोर मचाया। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मानसिक तनाव में था युवक परिजनों के अनुसार, सूरज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी। वह कम बोलने लगा था और अक्सर चुपचाप रहता था, जिससे परिवार के लोग चिंतित थे। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना के समय उसके माता-पिता ओडिशा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए हुए थे, जिसके कारण वे घर पर मौजूद नहीं थे। सूरज अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!