झालावाड़ में प्राइवेट अस्पताल 24 घंटे के लिए बंद:IMA के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर बंद रखी चिकित्सा सेवाएं
झालावाड़ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर निजी अस्पतालों में 15 अप्रैल सुबह 8 बजे तक 24 घंटे के लिए चिकित्सा सेवाएं बंद रखी गई है। यह निर्णय जयपुर के निविक हॉस्पिटल के डॉ. सोमदेव की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। IMA के जिलाध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। ओपीडी और आरजीएचएस (RGHS) योजना के तहत मिलने वाली सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। डॉ. शर्मा के अनुसार, आरजीएचएस योजना में समय पर भुगतान नहीं होना, अनुचित पेनल्टी लगाना और प्रक्रियागत जटिलताएं प्रमुख समस्याएं हैं। इन मुद्दों के विरोध में आरजीएचएस और ओपीडी सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आईएमए मेडिकल हाल में आयोजित बैठक में विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।
Source link

