दिनारा बेरियर पर बस ड्राइवर से मारपीट, वसूली का आरोप:पैसे न देने पर हमला, श्रद्धालुओं ने NH-27 जाम किया, चार अज्ञात पर FIR

दिनारा बेरियर पर बस ड्राइवर से मारपीट, वसूली का आरोप:पैसे न देने पर हमला, श्रद्धालुओं ने NH-27 जाम किया, चार अज्ञात पर FIR




शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में सिकंदरा बेरियर पर एक बस ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने राजस्थान से आ रही श्रद्धालुओं की बस को रोककर पैसों की मांग की और विरोध करने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस घटना से नाराज यात्रियों ने एनएच-27 पर चक्का जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सिहोरी जिले से श्रद्धालुओं को लेकर एक बस चित्रकूट से लौट रही थी। बस ड्राइवर लाखाराम सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे सिकंदरा बेरियर पर पहुंचे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने बस को रोका और ड्राइवर से दो हजार रुपए की मांग की। आरोप है कि पैसे न देने पर उन्होंने लाखाराम के साथ मारपीट की। श्रद्धालुओं ने एनएच-27 पर चक्काजाम किया
इस घटना से आक्रोशित बस में सवार श्रद्धालुओं ने विरोध स्वरूप एनएच-27 पर चक्का जाम कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बेरियर पर मौजूद स्टाफ ने स्पष्ट किया कि उनका इस मारपीट की घटना से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, यात्रियों और बेरियर प्रभारी सुमन दीक्षित के बीच बातचीत के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। मौके पर पहुंचे एसडीओपी आयुष जाखड़ ने यात्रियों से बात कर उन्हें शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने दिनारा थाना में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि 8-9 अप्रैल की दरमियानी रात भी सिकंदरा बेरियर पर इसी तरह की घटना हुई थी। तब अज्ञात लोगों ने एक महिला टीएसआई के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बेरियर पर तोड़फोड़ भी की और कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की थी। उस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!