रविंद्र भाटी बोले- जेल भेजकर हमें दबा दोंगे, ये गलतफहमी:रामराज्य सरकार में राजा सो रहा है; इंटेलीजेंस- जिम्मेदारों का फेलियर था, कार्रवाई निर्दोष PSO पर हुई

रविंद्र भाटी बोले- जेल भेजकर हमें दबा दोंगे, ये गलतफहमी:रामराज्य सरकार में राजा सो रहा है; इंटेलीजेंस- जिम्मेदारों का फेलियर था, कार्रवाई निर्दोष PSO पर हुई




बाड़मेर के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी एक बार फिर चर्चा में हैं। 19 मई को बाड़मेर कलेक्ट्रेट में खुद पर पेट्रोल छिड़कने के 10 दिन बाद उनके पीएसओ(पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) नखत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। भाटी का कहना हैं- यह मेरे पीएसओ का नहीं, पूरे सिस्टम का फेलियर है। 19 मई के दिन कलेक्ट्रेट पर पूरा पुलिस जाब्ता, जिला प्रशासन के बड़े-बड़े अधिकारी, एसपी से लेकर एएसपी, डीएसपी, मौका मजिस्ट्रेट, डीएसटी टीम मौजूद थी। लेकिन पूरा इंटलीजेंस फेल रहा। जिम्मेदार अफसरों ने अपने फेलियर और नाकामियों को दबाने के लिए एक निर्दोष कर्मचारी(पीएसओ) के खिलाफ कार्रवाई की। अगर उन्हें लड़ाई लड़नी है, तो मेरे से लड़नी चाहिए, मैं कबड्‌डी खेलने के लिए तैयार हूं। आज भी और कल भी तैयार रहूंगा। उनका कहना है- वर्तमान में कोई नया पीएसओ नहीं है। जनता ही मेरी सुरक्षा करेगी, जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। पूरे मामले पर भाटी ने दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत की। पढ़ें यह रिपोर्ट 2 महीने से गिरल में धरने पर बैठे मजदूर
भाटी ने कहा- 2 महीने से गिरल में मजदूर धरने पर बैठे हैं। एक महीने से मैं भी वहां बैठा हूं। लेकिन राज्य सरकार गहरी नींद में सो रही है। सरकार की तरफ से कोई क्रिया-प्रतिक्रिया नहीं आई है। सरकार ने दमनकारी निर्णय लिए है। राजनीतिक द्वेषता और फ्रस्ट्रेशन के साथ जो स्टेप लेना था, वो सरकार ने लिए हैं। ओरण वाले विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरी सिक्योरटी को हटा दिया। 19 मई की घटना का हवाला देते हुए मेरे पीएसओ जो निर्दोष कर्मचारी है, अब उसे सस्पेंड कर दिया। जनता की बात रखने के लिए हमें जनता ने ही भेजा है। जनता ने निर्दलीय होने के बावजूद हमें जिताया हैं, जिससे मैं यहां के वंचित, शोषित, गरीब की बात रख सकें। मैं नैतिक जिम्मेदारी और धर्म समझता हूं, राजधर्म समझता हूं। इन तमाम लोगों की बात को आगे रखूं। अगर सरकार को लगता है कि वे इस तरीके से दबाव बनाकर जनता, मजदूरों की आवाज को दबा देंगे तो उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। राज्य की सरकार को विचार करना चाहिए कि वह कर क्या रही है? जेल भजकर हमें दबा दोंगे, यह गलतफहमी है
सांसद और रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की सिक्योरिटी हटाने के सवाल पर भी भाटी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उनकी भी सिक्योरिटी हटाई जाएगी। उन पर मुकदमा भी होगा, जेल भी जाना पड़ेगा। एक तो तरीका है कि बंद कमरे में बैठकर इनकी (सरकार) की माला जपों। दूसरा ऑप्शन है, ग्राउंड पर आकर जनता के लिए उनके हक और अधिकार की बात करो। हमें नाम, पहचान, जगह यहां की जनता ने दी है। वंचित, शोषित और मजदूर, युवा और मातृशक्ति हमारे साथ हैं। इनकी बात करना हम बंद कर दे, यह संभव नहीं हैं। इनकी बात मजबूती से करेंगे। प्रदेश की सरकार को जो चीजें करनी है, वो करें। वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। राजनीतिक साजिश और षड्यंत्र लगातार किए जा रहे हैं। जबकि मुझे लगता है कि मजदूर की बात सुननी चाहिए और उनकी मांगें माननी चाहिए। भाटी ने कहा- सरकार और प्रशासन को लगता है कि मुकदमें लगाकर, जेल भेजकर और पीएसओ, सिक्योरिटी हटाकर इनको(हमें) दबा देंगे। तो यह गलतफहमी है आपकी। इस तरीके से आप नहीं कर पाओगे। सरकार रामराज्य की बात करती है, लेकिन आज राजा सो रहा है
सरकार रामराज्य और अंत्योदय की बात करती है, इसका मतलब होता है कि अगर एक आदमी परेशान, व्यथित और दुखी है तो राजा को नींद नहीं आती थी। आज राजा सो रहे हैं। अंत्योदय की बात करते हैं कि पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक की बात को सुनेंगे। यह मजदूर कौन हैं। इन तमाम लोगों के लिए मुझे जिस हद तक लड़ना पड़ा, मैं मजबूती से लडूंगा। मजदूरों, वंचित, किसानों की आवाज को लाठी और मुकदमों के जोर पर, राजनीतिक षड्यंत्र, द्वेषता के जोर पर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह अलोकतांत्रिक है। कोई भी सरकार संवेदनशील होती है। इस तरीके से मजदूरों की आवाज को दबाना लोकतंत्र में ठीक नहीं है। बता दें कि 19 मई को बाड़मेर कलेक्ट्रेट में भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। लेकिन 10 दिन बाद 29 मई को एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए उनके पीएसओ(पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) नखत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि एसपी का कहना है कि नया पीएसओ लगा दिया गया है। …………………….. ये खबर भी पढ़िए… विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का:बैग में रखकर साथ लाए थे बोतल; 5 घंटे प्रशासन से चली वार्ता नहीं बनी सहमति बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। समर्थकों ने कपड़े से तुरंत पेट्रोल को पोंछ दिया। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!