टिफिन लेने निकली बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचला:इलाज के दौरान मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार; पति और बेटा पहले ही नहीं रहे




पिपलानी थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वैन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मुन्नी बाई पत्नी स्वर्गीय रोहित, निवासी लेबर कॉलोनी, सोनागिरी के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि करीब पांच साल पहले इकलौते बेटे की भी बीमारी से मौत हो गई थी। टिफिन लेने निकली थीं, सड़क पार करते समय हादसा पुलिस के मुताबिक मुन्नी बाई के लिए एक भोजनालय से रोजाना खाने का टिफिन आता था। मंगलवार रात वह भोजनालय से टिफिन लेने के लिए घर से निकली थीं। मुख्य सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। वाहन जब्त, चालक की तलाश पिपलानी थाने के ASI सीके चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद चालक वैन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!