डूंगरपुर में कल 38 वार्डों में होगा मतदान:सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग, 5 क्रिटिकल केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम




डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 38 वार्डों के लिए बुधवार 9 सितम्बर को मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना किया गया।
वार्ड 23 और 28 में पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो चुके है। ऐसे में 38 वार्डों में चुनाव होंगे। इसमें से 5 क्रिटिकल वार्डों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। ये मतदान दल मंगलवार को ही मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करेंगे। शहर के श्री भोगीलाल पंड्या कॉलेज मैदान में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर देशलदान, ऑब्जर्वर अशोक कुमार, एडीएम प्रकाशचंद्र, एसडीएम सोनू गुर्जर, सीईओ हनुमान प्रसाद की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। 2 वार्डों में पहले ही निर्विरोध हो चुका निर्वाचन
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर देशलदान ने कहा कि नगर परिषद डूंगरपुर के लिए कल 9 सितम्बर बुधवार को मतदान होगा। 40 में से 2 वार्ड पहले निर्विरोध घोषित हो चुके है। 38 वार्डों में मतदान में मतदान होगा। इसके लिए मतदान दलों को रवाना किया गया है। वही 5 क्रिटिकल मतदान केंद्र है, जहां पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की लगाया गया है। 350 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था
मतदान के लिए कुल 350 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान पूरा होगा। मतदान दलों को शांतिपूर्ण ओर निष्पक्ष, पारदर्शी मतदान के लिए निर्देश दिए गए है। इसके बाद मतदान दलों को उनके मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। ये मतदान दल अपने केंद्र पर पहुंचकर वहां की सभी व्यवस्थाएं पूरी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!