डूंगरपुर में बारिश का दौर, बादल छाए:मौसम हुआ सुहावना, 5 दिन अच्छी बरसात के आसार, 26 तक का ऑरेंज अलर्ट जारी
डूंगरपुर शहर में बुधवार सुबह से रिमझिम और हल्की बरसात शुरू हो गई है। आसमान में घनघोर काले बादल छाए हुए हैं। वही रिमझिम ओर हल्की बरसात से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में अच्छी बरसात की संभावना है। डूंगरपुर जिले में बुधवार सुबह दिन खुलने के साथ ही आसमान में घने ओर काले बादल छाए रहे। दिन खुलने के बाद भी अंधेरे का अहसास हो रहा है। वही बादलों के गरजने के साथ ही रिमझिम और हल्की बरसात चल रही है। रुक रुककर रिमझिम से मौसम सुहावना हो गया है। वही तापमान में भी गिरावट आई है। 26 तक ऑरेंज अलर्ट जारी
वही मौसम विभाग की ओर से 26 जुलाई तक डूंगरपुर जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे जिले में 5 दिनों तक अच्छी बरसात की संभावना है। जबकि अगले 4 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट है। अगले दिनों में अच्छी बरसात से पानी की अच्छी आवक होने की भी उम्मीद है। वही किसान ओर लोग भी उस बार अच्छी बरसात की उम्मीद जता रहे है। दूसरी ओर जिले में बारिश की कामना के लिए कई अनुष्ठानों के साथ ही पारंपरिक रस्मे निभाई जा रही है। कुंआ, दरियाटी क्षेत्र में महिलाओं की ओर से धाड़ परंपरा इंद्रदेव का आव्हान किया जा रहा है।
Source link

