तिलक समारोह में गई महिला का शव कुएं में मिला:कुएं के बाहर मिली चप्पल, डेढ़ साल पहले ससुर की भी इसी कुएं में डूबकर हुई थी मौत

तिलक समारोह में गई महिला का शव कुएं में मिला:कुएं के बाहर मिली चप्पल, डेढ़ साल पहले ससुर की भी इसी कुएं में डूबकर हुई थी मौत




मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गई 51 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद किया गया। यह घटना चियांकी चावल मिल के पीछे हुई। पुलिस ने शुरुआती जांच में महिला की मौत कुएं में गिरने से होने की आशंका जताई है, परिजनों ने भी हत्या से इनकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया है। मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है, जो अशोक भुइयां की पत्नी थीं और चियांकी पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित सलैया टोला की निवासी थीं। गुरुवार रात को वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं। परिजनों के अनुसार, शांति देवी शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे तक तिलक समारोह में मौजूद थीं। इसके बाद वह अचानक लापता हो गईं। उनकी तलाश की जा रही थी। घर के रास्ते में स्थित एक कुएं के बाहर उनकी चप्पल मिली, जिसके बाद कुएं के अंदर देखने पर उनका शव उपलाता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक समाल अहमद ने ग्रामीणों की मदद से बांस और अन्य उपकरणों के सहारे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, महिला ने तिलक कार्यक्रम में शराब का सेवन किया होगा और घर लौटते समय सड़क के बराबर स्थित कुएं में गिर गई होगी। नशे में थी महिला परिजनों ने बताया कि यह दूसरा मौका है जब उनके परिवार के किसी सदस्य की मौत इसी कुएं में डूबने से हुई है। करीब डेढ़ साल पहले शांति देवी के ससुर कवलधारी भुइयां की भी इसी कुएं में गिरने से जान चली गई थी। सदर थाना प्रभारी लाल जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तिलक समारोह के बाद शांति देवी अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। महिला नशे में थी और बातचीत करते-करते अचानक रास्ते में स्थित कुएं में गिर गईं। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!