तृप्ता ठाकुर को हिमाचल महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाया:डेढ़ साल के बाद तैनाती; राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जारी किए आदेश

तृप्ता ठाकुर को हिमाचल महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाया:डेढ़ साल के बाद तैनाती; राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जारी किए आदेश




अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (AICC ) ने हिमाचल में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान तृप्ता ठाकुर को सौंपी है। AICC ने तृप्ता कुमारी ठाकुर को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी तैनाती को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आदेश जारी कर दिए है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। तृप्ता ठाकुर वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर भी हैं। तृप्ता ठाकुर अब नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश संगठन की कमान भी संभालेंगी। बिलासपुर जिले से रखती हैं संबंध बिलासपुर जिले के सदर तहसील के गांव बरोग की रहने वाली तृप्ता ठाकुर लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। महिला कांग्रेस को डेढ़ साल बाद अध्यक्ष मिला बता दें कि यह नियुक्ति डेढ़ साल के अंतराल के बाद की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नवंबर 2024 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी बंद कर दी थी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब कार्यकारणी का भी गठन हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!