अमृतसर में बेटे ने की मां की हत्या:मृतका के मामा बोले- चुन्नी से गला घोंट दिया, फूफा पर भड़काने का आरोप

अमृतसर में बेटे ने की मां की हत्या:मृतका के मामा बोले- चुन्नी से गला घोंट दिया, फूफा पर भड़काने का आरोप




अमृतसर के जंडियाला हलके के गांव तनेल में एक नाबालिग युवक पर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका के पति सेना में थे और उनका निधन लगभग पांच साल पहले हो गया था। परिवार में सेना से मिले मुआवजे और अन्य पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि युवक का फूफा उसे लगातार अपनी मां के खिलाफ भड़का रहा था। मृतका की रिश्तेदार चरणजीत कौर ने बताया कि पहले भी बेटा महिला के साथ मार पीट करता था। जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया था ओर वो दो महीने तक उनके पास रही थी। सोमवार को महिला को घर वापस लाया गया था ओर वो उसे छोड़कर बुधवार को वापिस अपने गांव चली गई। मृतका के मामा बोले- बेटे ने गला घोंटा मृतका के मामा जागीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बेटे करमवीर सिंह ने चुन्नी से अपनी मां का गला घोंट दिया। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर भी वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर के दरवाजे बंद थे। उसके बाद आरोपी उनके घर आया और घटना की जानकारी देकर राजीनामा के लिए कहा। लेकिन वो नहीं माने और थाने में मामला दर्ज करवाया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह वारदात पैसों के लालच में की गई है। उनका कहना है कि फौजी पति की मौत के बाद मिले लाखों रुपये को लेकर विवाद था और बेटे को गलत दिशा में धकेला गया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने मीडिया के सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ही उपलब्ध कराएंगे। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!