दो भाईयों में झगड़ा, एक का सिर दीवार से टकराया:एक की मौत, सिरसा में शराब के नशे में विवाद, पुलिस जांच शुरू
सिरसा शहर में दो सगे भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक का सिर दीवार से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरगोबिंद उर्फ मंटिया (38) पुत्र इंद्रजीत के रूप में हुई है। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, ये घटना गुरु नानक नगरी वार्ड नंबर 27 की है और शनिवार रात को उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में भाईयों में झगड़ा हुआ है और धक्का-मुक्की में एक का सिर दीवार से जा टकराया और उसे गंभीर चोटें आई। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना में मृतक के बड़े भाई हरदीप सिंह उर्फ राजू का नाम सामने आया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाएगी। दोनों शराब का सेवन करते जानकारी के अनुसार दोनों भाई शराब का सेवन करते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान हरदीप सिंह उर्फ राजू ने अपने छोटे भाई हरगोबिंद को धक्का दे दिया। धक्का लगने से हरगोबिंद का सिर दीवार से जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और घटना के समय वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं।
Source link

