नारनौल में मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव:कोर्ट मोड के पास सड़क किनारे पड़ा था, मौत के कारणों का नहीं चला पता
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में गुरुवार देर शाम को कोर्ट मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड स्थित कोर्ट मोड़ के पास गुरुवार देर शाम को एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने जब उसे देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ और पहचान के प्रयास किए गए, जिसके बाद मृतक की पहचान खुशीराम निवासी इंदिरा कॉलोनी, नारनौल के रूप में हुई। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। वह मजदूरी का काम करता था। पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। कारणों का नहीं चला पता फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Source link

