पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले:ग्रुप-A की नई पोस्टें क्रिएट, वित्त मंत्री बोले- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब को आगे बढ़ाने के फैसले




पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य के प्रशासनिक और विभागीय कामकाज से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब को आगे बढ़ाने की दिशा में फैसले लिए गए हैं। पंजाब लोक सेवा आयोग में नियमों में सुधार हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के तहत ग्रुप-A की रेगुलेशन में कुछ सुधार किए गए हैं। इसके साथ ही ग्रुप-A की नई पोस्टें जारी करने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट की कुछ नई पोस्टें क्रिएट करने को भी मंजूरी दी है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की रिपोर्ट को मंजूरी बैठक में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से संबंधित रिपोर्ट भी कैबिनेट के सामने रखी गई। चर्चा के बाद इसे मंजूरी दे दी गई। खरीद नीति-2026 को भी हरी झंडी वित्त मंत्री ने बताया कि खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग की कस्टम मिलिंग पॉलिसी और खरीद से संबंधित 2026 की नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी दी गई है। सरकार की ओर से इसे विभागीय कामकाज और खरीद प्रक्रिया से जुड़ा अहम फैसला बताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!