फगवाड़ा बस स्टैंड पर महिला का पर्स झपटा:एक्टिवा सवार युवक फरार, पोती की दवाइयां-मोबाइल और कैश था




पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर के बस स्टैंड पर एक महिला का पर्स छीनकर सफेद एक्टिवा सवार युवक फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस से युवक को ढूंढकर पर्स दिलवाने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला मंजीत कौर फिलौर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पोती के लिए दवाइयां खरीदने फगवाड़ा आई थीं। दवाइयां खरीदने के बाद जब वह बस स्टैंड पहुंचीं, तो सफेद एक्टिवा पर सवार एक युवक ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से भाग गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मंजीत कौर के मुताबिक, पर्स में उनकी पोती की जरूरी दवाइयां, कागजात, मोबाइल फोन और हजारों रुपए नकद थे। दवाइयां भी पर्स में होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुवार को भी इसी तरह की झपटमारी की घटना हुई थी। शुक्रवार को एक और घटना सामने आने के बाद बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़िता मंजीत कौर ने पुलिस से अपील की है कि आरोपी को जल्द पकड़ कर उनका सामान बरामद करवाया जाए। उन्होंने नुकसान की भरपाई में भी मदद मांगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!