पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा बहाल:यात्रियों में खुशी की लहर, बोले- पहले ₹392 खर्च जाते थे, अब ₹40 में पहुंचेंगे; पहले दिन 60 ने किया सफर

पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा बहाल:यात्रियों में खुशी की लहर, बोले- पहले ₹392 खर्च जाते थे, अब ₹40 में पहुंचेंगे; पहले दिन 60 ने किया सफर




आखिरकार पौने चार साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पहले दिन ट्रेन में सफर करने वाले यात्री काफी उत्साहित नजर आए। यात्रियों के अनुसार, पहले जोगिंदरनगर जाने के लिए बस में लगभग ₹392 खर्च करने पड़ते थे, जबकि अब ट्रेन का किराया करीब ₹40 प्रति व्यक्ति है। आज शुरू हुई नैरोगेज ट्रेन में लगभग 60 यात्रियों ने सफर किया। पठानकोट से आज पहले दिन 7 कोचों वाली 2 ट्रेनें सुबह 5 बजे और फिर 7 बजे सिटी नैरोगेज रेलवे स्टेशन से बैजनाथ के लिए रवाना की गई। वहीं, हिमाचल की तरफ से ट्रेनों का संचालन सुबह साढ़े 8 बजे कांगड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। अनुराग ठाकुर करेंगे उद्धाटन नैरोगेज रेल सेवा की ऐतिहासिक बहाली के लिए उत्तर रेलवे द्वारा कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के अवसर पर सुबह 8:45 पर अनुराग ठाकुर (सांसद, लोकसभा), राजीव भारद्वाज (सांसद, लोकसभा) और पवन कुमार काजल (विधायक) ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रियों के चेहरों पर दिखा उत्साह और सुकून 70 करोड़ से तैयार हुआ नया पुल रेल मंत्रालय ने इस रेल मार्ग की महत्ता को देखते हुए क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर लगभग 70 करोड़ रुपए की लागत से नया आधुनिक रेलवे पुल तैयार कराया है। पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण, सुरक्षा परीक्षण और ट्रायल रन सफलतापूर्वक संपन्न किए। सभी तकनीकी मानकों पर खरा उतरने के बाद रेल सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया। 4 साल से सूना था पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलखंड
बता दें, अगस्त 2023 में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान पंजाब और हिमाचल की सीमा पर स्थित ‘चक्की रेलवे पुल’ का एक बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया था। पुल टूटने के कारण इस पूरे इलाके का संपर्क कट गया था और ट्रेन सेवा पूरी तरह ठप हो गई थी। इस संकट को देखते हुए रेल मंत्रालय ने युद्ध स्तर पर काम किया। 70 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से एक नया और बेहद आधुनिक रेलवे पुल तैयार किया है। रेलवे के आला अधिकारियों द्वारा ट्रैक का कड़ा निरीक्षण और सफल ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब आज से इस ट्रैक पर फिर से ट्रेन की छुक-छुक गूंजने लगी है। पठानकोट से यह दो ट्रेनें चलेंगी:
पठानकोट से पहली ट्रेन (62465): सुबह 5:00 बजे चलेगी।
पठानकोट से दूसरी ट्रेन (52467): सुबह 7:00 बजे चलेगी। बैजनाथ से पठानकोट के लिए:
बैजनाथ से पहली ट्रेन: दोपहर 2:15 बजे चलेगी।
बैजनाथ से दूसरी ट्रेन: दोपहर 3:45 बजे चलेगी। नूरपुर से बैजनाथ के बीच:
नूरपुर से बैजनाथ के लिए: दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी।
बैजनाथ से नूरपुर के लिए: दोपहर 12:10 बजे चलेगी। ज्वालामुखी रोड से बैजनाथ के बीच:
ज्वालामुखी रोड से बैजनाथ के लिए: सुबह 9:30 बजे रवाना होगी।
बैजनाथ से ज्वालामुखी रोड के लिए: दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। बैजनाथ से जोगिंदरनगर के बीच:
बैजनाथ से जोगिंदरनगर के लिए: सुबह 9:30 बजे रवाना होगी।
जोगिंदरनगर से बैजनाथ के लिए: दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी किराया तुलना: बस बनाम ट्रेन
ट्रेन का किराया बसों की तुलना में बेहद किफायती है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!