पलवल में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:बेटे के साथ सड़क किनारे खड़ा, कर रहा था वाहन का इंतजार




पलवल के होडल में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सवारी का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। होडल थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 22 अगस्त को हुई थी, जब बेढ़ा पट्‌टी गांव निवासी देवेंद्र अपने पिता ओमप्रकाश के साथ सामान खरीदने होडल आए थे। दोनों पिता-पुत्र नेशनल हाईवे-19 पर स्थित गोढोता चौक पर पुल के ऊपर सवारी के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े ओमप्रकाश को सीधी टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम टक्कर लगने से ओमप्रकाश सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद बाइक चालक भी सड़क पर गिर गया था। देवेंद्र तुरंत अपने पिता को उठाकर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, उपचार के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। देवेंद्र ने दुर्घटना के दौरान बाइक का नंबर नोट कर लिया था। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया। मृतक ओमप्रकाश के बेटे देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर चालक का पता लगा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!