पलामू पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर की कार्रवाई:48.2 किलो डोडा, 954 ग्राम अफीम जब्त; हरियाणा के तस्कर सहित 5 गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर की कार्रवाई:48.2 किलो डोडा, 954 ग्राम अफीम जब्त; हरियाणा के तस्कर सहित 5 गिरफ्तार




पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पांकी और सदर थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 48.2 किलोग्राम डोडा और 954 ग्राम अफीम जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से एक कार, एक बाइक, चार मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात पांकी थाना क्षेत्र के झरहा पुल के पास एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान हरियाणा नंबर की टोयोटा इटियॉस कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से चार बोरों में 48.2 किलोग्राम डोडा और 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। मौके से कार चालक प्रगट सिंह (सिरसा, हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने तरहसी थाना क्षेत्र के डोडा और अफीम कारोबारी आसीम आलम उर्फ बिड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि प्रगट सिंह हरियाणा और पंजाब में पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। फोरलेन पर वाहन जांच अभियान चलाया दूसरी कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र में हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिगराखुर्द स्थित दरहा बाबा के पास फोरलेन पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। उनकी तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग से 724 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेदिनीनगर और छतरपुर निवासी आदित्य कुमार (20), नितिश कुमार (20) और रौशन कुमार (22) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि इन युवकों को अफीम की डिलीवरी के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिए गए थे। वे पैसे के लालच में पड़वा से अफीम की खेप लेकर शहर थाना क्षेत्र के सुदना में पहुंचाने आ रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!