पीएममोदी के 25 साल पूरे होने पर 'सेवा ज्योति यात्रा':हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, ई-स्कूटी की दी गई चाबी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 साल पूरे होने पर निवाड़ी में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। स्टेडियम ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में कई विभागों की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन भी दिखाया गया। यहां लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र और पात्र विद्यार्थियों को स्कूटी बांटी गईं। कृषि विभाग ने कीटनाशक दवाएं भी वितरित कीं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने देवेंद्र वर्मा के संयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की संगीत शिक्षिका अनुकृति रावत ने भी गीत प्रस्तुत किया।
Source link

