पीलीभीत में भूसे के ढेर में लगी आग, VIDEO:सामान बचाते दो ग्रामीण झुलसे, पशुओं के चारे का संकट गहराया

पीलीभीत में भूसे के ढेर में लगी आग, VIDEO:सामान बचाते दो ग्रामीण झुलसे, पशुओं के चारे का संकट गहराया




पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार को भूसे के ढेरों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि इसका धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। इस घटना में अपना सामान बचाने का प्रयास कर रहे दो ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि उन्होंने पास रखे सामान को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। भूसे के ढेर के पास रखे अपने कीमती सामान और उपकरणों को बचाने की कोशिश में दो स्थानीय ग्रामीण आग की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही हजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हवा की गति और भूसे की अधिक मात्रा के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। घंटों की मशक्कत के बाद आग के फैलाव को रोका जा सका। इस अग्निकांड से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई भूसे के ढेर जलकर राख हो जाने से इलाके में पशुओं के चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि साल भर का भूसा जल जाने से उनके सामने अब मवेशियों को खिलाने की बड़ी चुनौती है। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों का पता लगा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!