ललितपुर में 'विकसित भारत' पर विचार गोष्ठी आयोजित:राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा, देश-प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर

ललितपुर में 'विकसित भारत' पर विचार गोष्ठी आयोजित:राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा, देश-प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर




ललितपुर में मंगलवार शाम जेल चौराहे स्थित अंबेडकर पार्क में ‘विकसित भारत का संकल्प: सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष’ विषय पर विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। देखें, 3 तस्वीरें… उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि इससे नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। राज्य मंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की मजबूती, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आवास, पेयजल, सड़क और विद्युत जैसी योजनाओं के माध्यम से हुए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद ललितपुर शहर के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सुम्मेरा तालाब के सौंदर्यीकरण, कर्माबाई पार्क और चंद्रशेखर उद्यान (कंपनी बाग) के विकास, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था, वर्षा जल निकासी के लिए नालों के निर्माण, विभिन्न वार्डों में नई सड़कों के निर्माण, देलबारा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तथा कान्हा गौ-आश्रय स्थल जैसे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान भी किया। संगोष्ठी के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नगर विकास में जनसहभागिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर राठौर, अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, राहुल रजक, पं. विनोद मिश्र, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, पार्षद अशोक पंथ, जितेन्द्र राठौर, जानकी, अमरदीप रजक, डॉ. तेजश्व श्रीवास्तव, पार्वती खटीक सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!