प्राइवेट स्कूल शिक्षकों ने लगाए शोषण के आरोप:सैलरी और मूल दस्तावेज न देने पर कलेक्टर-DEO से शिकायत

प्राइवेट स्कूल शिक्षकों ने लगाए शोषण के आरोप:सैलरी और मूल दस्तावेज न देने पर कलेक्टर-DEO से शिकायत




टीकमगढ़ में प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल छोड़ने के बाद उन्हें तीन महीने का वेतन और मूल दस्तावेज नहीं दिए गए। इस मामले को लेकर उन्होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ है। चंद्र मौली तिवारी ने आरोप लगाया कि गुरु हरिकिशन सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन ने उन्हें तीन महीने की सैलरी नहीं दी है। वहीं, अनिल कुमार केसरवानी ने बताया कि उनके मूल दस्तावेज और दो महीने का वेतन स्कूल प्रबंधन ने रोक रखा है। स्पोर्ट टीचर सलमान खान ने शिकायत की कि एक साल पहले दूसरा स्कूल जॉइन करने के बावजूद पुराने स्कूल प्रबंधन ने उन्हें अपने अकाउंट से लॉग आउट नहीं किया है। प्राइवेट शिक्षकों का यह भी आरोप है कि जॉइनिंग के समय स्कूल प्रबंधन ने उन पर मूल दस्तावेज जमा कराने का दबाव बनाया था। इसके अलावा, नियम विरुद्ध तरीके से सैलरी काटी जा रही है, जबकि नियमानुसार वेतन सीधे बैंक खाते में दिया जाना चाहिए। शिक्षकों ने दावा किया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बनाए गए एग्रीमेंट खुद इस बात का प्रमाण हैं कि उनका शोषण किया जा रहा है। शिकायतकर्ता चंद्रमोली तिवारी ने बताया कि श्री गुरु हरिकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में PGT अकाउंट के पद पर कार्यरत रहते हुए, स्कूल छोड़ने के बाद उन्हें तीन महीने का वेतन नहीं मिला। तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन में शिक्षा विभाग के कुछ लोग शामिल हैं, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षकों का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रबंधन सीबीएसई नियमों का पालन नहीं कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!