प्रेमी के लिए मां ने 3 बच्चों की हत्या की:3 साल की बेटी और 9 महीने के जुड़वां बेटों का गला घोंटकर फिनाइल पीया, जान बची

प्रेमी के लिए मां ने 3 बच्चों की हत्या की:3 साल की बेटी और 9 महीने के जुड़वां बेटों का गला घोंटकर फिनाइल पीया, जान बची




गुजरात में वलसाड जिले के पाली करमबेली गांव में एक मां ने अपनी 3 साल की बेटी और 9 महीने के जुड़वा बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चों की हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी फिनाइल पी लिया। फिलहाल महिला का वलसाड सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति ने पत्नी के खिलाफ सरीगाम पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रेमी से बात करते पकड़ लिया था पति ने पाली करमबेली गांव में रहने वाले संजय हलपति की 2020 में मोहनगाम की निशा वसंत से शादी हुई थी। दांपत्य जीवन के दौरान इनके 3 साल की बेटी नायरा और 9 महीने के जुड़वां बच्चे आयंस और विहांस थे। संजय मांगरोल बंदरगाह पर मछली पकड़कर परिवार का पालन-पोषण करता था। संजय को समुद्र में मछली पकड़ने के लिए कई-कई दिनों के लिए जाना पड़ता था। इस दौरान निशा मायके चली जाती थी। मायके में ही उसके एक युवक से प्रेम संबंध बन गए थे। कुछ दिन पहले ही संजय निशा को मायके से घर लाया था। इसी दौरान संजय ने निशा को उसके प्रेमी से बात करते पकड़ लिया। संजय को निशा के फोन में उसके प्रेमी की फोटो, नंबर और कई अश्लील चैट मिले। प्रेमी संग जाना था तो जाती, मेरे बच्चों को क्यों मारा: संजय इसके अगले दिन सुबह 5 बजे निशा दुपट्टे से फांसी लगा रही थी। तभी संजय ने उसे देख लिया और जान बचा ली। संजय ने जब बच्चों को उठाया तो देखा कि तीनों की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान निशा ने फिनाइल पी लिया। पड़ोसियों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। संजय ने पत्नी निशा के खिलाफ सरीगाम पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है और कहा कि ‘अगर वह अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, तो चली जाती। उसने मेरे बच्चों को क्यों मारा?’ बच्चों को जहर दिया या गला दबाया, इसके लिए पुलिस पैनल पोस्टमार्टम करेगी। ————-
गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद में 1.66 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाली सेल्सगर्ल ने ब्वॉयफ्रेंड संग रहने की थी चोरी, वही गहने लेकर भाग निकला अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हर्षिदा 11 मई 2026 को शोरूम से 1.66 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!