दौसा में भीषण गर्मी-नौतपा के बीच राहत की बौछार:जिले में बीती रात अचानक बदला मौसम, तेज अंधड़ के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश

दौसा में भीषण गर्मी-नौतपा के बीच राहत की बौछार:जिले में बीती रात अचानक बदला मौसम, तेज अंधड़ के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश




दौसा जिले में भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप के बीच बीती रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज अंधड़ के साथ जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। उत्तरी ठंडी हवाओं के असर से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बादलों की आवाजाही लगातार जारी है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आमजन परेशान थे और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!