फतेहाबाद पुलिस ने नहर में नहाने से श्रद्धालुओं को रोका:चेतावनी देकर वापस लौटाया, श्री गोगामेड़ी से लौट रहे थे, नहर किनारे रोका ट्रक
फतेहाबाद में राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं को नहर में नहाना महंगा पड़ा। प्रशासन की पाबंदी के बावजूद फतेहाबाद ब्रांच नहर में नहा रहे इन श्रद्धालुओं को पुलिस की डायल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें दोबारा नहर में न उतरने की सख्त चेतावनी देकर वहां से रवाना किया। जानकारी के अनुसार, गोगामेड़ी धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं ने भट्टू क्षेत्र के पास फतेहाबाद ब्रांच नहर के किनारे 2-3 ट्रक रोक दिए थे। इसके बाद कई श्रद्धालु कपड़े बदलकर नहर के पानी में नहाने लगे। गश्त के दौरान पुलिस ने नहाते हुए देखा नहरों में डूबने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार नहरों के आसपास गश्त कर रही हैं। इसी दौरान जब डायल 112 की पुलिस टीम गश्त करते हुए मौके पर पहुंची, तो उन्होंने नहर किनारे खड़े ट्रकों और पानी में नहा रहे लोगों को देखा। चेतावनी देकर नहर से बाहर निकाला पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और माइक से चेतावनी देकर सभी लोगों को नहर से बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को सख्त हिदायत दी कि बहती नहर में नहाना जानलेवा हो सकता है और यहां नहाने पर रोक है। पुलिस की सख्ती के बाद सभी श्रद्धालु अपने वाहनों में सवार होकर वहां से आगे बढ़ गए।
Source link

