फतेहाबाद में निसंतान युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड:डेढ़ साल पहले हुई शादी, नहीं कोई संतान; परिजन बोले-मानसिक रूप से था परेशान
फतेहाबाद जिले के गांव धारनिया में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कोई पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव धारनिया निवासी विक्रम (25) ने रविवार देर रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना का पता उस समय चला, जब उन्होंने विक्रम को कमरे में पंखे पर लटका देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि, विक्रम की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और अक्सर गुमसुम रहता था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार के सदस्य भी आत्महत्या के किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं दे सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Source link

