फरीदकोट रेलवे स्टेशन पर GRP का चेकिंग अभियान:चप्पे-चप्पे की जांच की, संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ; सामान की तलाशी ली

फरीदकोट रेलवे स्टेशन पर GRP का चेकिंग अभियान:चप्पे-चप्पे की जांच की, संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ; सामान की तलाशी ली




फरीदकोट में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पंजाब रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने विशेष अभियान चलाया। स्पेशल डीजीपी (रेलवे), पंजाब के निर्देशों पर फरीदकोट रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा जांच की गई। यह अभियान डीएसपी (जोनल फिरोजपुर) जसकरण सिंह के नेतृत्व में और थाना जीआरपी फरीदकोट के प्रभारी एसआई जसवीर सिंह की निगरानी में एंटी-सबोटाज टीम के सहयोग से चलाया गया। अभियान के दौरान एंटी-सबोटाज टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, पार्सल घर और रेलवे ट्रैक की गहन जांच की। इसके अलावा स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की भी बारीकी से तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला जांच के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता इस मौके पर डीएसपी जसकरण सिंह ने कहा कि फिरोजपुर, बठिंडा, अबोहर और फरीदकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे सुरक्षा अभियान जारी रहेंगे। पुलिस का सहयोग करने की अपील डीएसपी ने आम जनता और रेल यात्रियों से अपील की कि यदि उन्हें कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध बैग या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!