फरीदाबाद में जूता फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग:कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट की आशंका, कर्मियों में मचा हड़कंप

फरीदाबाद में जूता फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग:कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट की आशंका, कर्मियों में मचा हड़कंप




फरीदाबाद जिले के मेवला महाराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी के गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब 7 बजे लगने की सूचना मिली। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 फायर स्टेशन से चार गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार कंपनी के गोदाम के पीछे बने बिजली के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के बाद आसपास रखे सामान ने आग पकड़ ली और कुछ ही समय में आग गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में बड़ी संख्या में बॉक्सों में पैक जूते और अन्य सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। एक किमी दूर तक दिखा काला धुआं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठ रहा घना काला धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। गोदाम के अंदर से धुआं और जलने की आवाजें आने पर कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 15 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने लगातार चार घंटे तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आखिरकार आग को फैलने से रोकते हुए पूरी तरह बुझा दिया। कंपनी में ज्यादा कर्मी नहीं थे माैजूद राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कंपनी में ज्यादा कर्मचारी मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि कंपनी में सुबह 8 बजे के बाद कर्मचारी पहुंचना शुरू करते हैं, जबकि आग उससे पहले लग गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी पहुंचने वाले कर्मचारियों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। कंपनी में करीब 300 से अधिक महिला और पुरुष कर्मचारी कार्यरत हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं- पुलिस सेक्टर-31 थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग में गोदाम में रखा जूतों का स्टॉक और अन्य सामान जलकर नष्ट हुआ है। नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा। वहीं आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर फरीदाबाद के एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!