यमुनानगर में महिला की घर में घुसकर हत्या:सिर में किया वार, ड्यूटी से लौटे बेटे ने खून से सना शव देखा
यमुनानगर की शिव कॉलोनी कैंप में रात को एक महिला की घर में घुसकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला घर पर अकेली थी। शाम को जब उसका बेटा ड्यूटी से घर लौटा तो कमरे में मां कमरे में खून से सना हुआ शव देखा। उसने तुरंत इस बारे पड़ोसी और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की तमाम टीमें मौंके पर पहुंची। डीएसपी और एसपी ने भी मौके पर पहुंच जायजा लिया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या सिर में किसी चीज से वार करके किया गया है। महिला की पहचान पुष्पा रानी उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है जो की तीन बच्चों की मां थी, जिनमें दो लड़के एक लड़की शामिल हैं। महिला के पति की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं महिला के छोटे बेटे के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link

