बहादुरगढ़ हलके में आज गूंजेगा सद्भाव का संदेश:पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई गांवों से निकलेगी यात्रा, होगा जोरदार स्वागत

बहादुरगढ़ हलके में आज गूंजेगा सद्भाव का संदेश:पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई गांवों से निकलेगी यात्रा, होगा जोरदार स्वागत




बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से सद्भाव यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा क्षेत्र के कई प्रमुख गांवों से होकर गुजरेगी, जहां स्थानीय लोग और कार्यकर्ता इसका भव्य स्वागत करेंगे। इस यात्रा को लेकर क्षेत्र में पहले से ही माहौल तैयार हो चुका है। गांवों में लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह-जगह स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह यात्रा न केवल सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का काम करेगी, बल्कि कांग्रेस संगठन को भी मजबूती प्रदान करने का माध्यम बनेगी। इन गांवों से गुजरेगी यात्रा सद्भाव यात्रा गांव जसौर खेड़ी से शुरू होकर गांव आसौदा, गांव बराही और गांव सांखोल होते हुए बहादुरगढ़ शहर में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान हर गांव में स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्षेत्र के मुद्दों और जन समस्याओं पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले ही बनी रणनीति यात्रा की तैयारियों को लेकर पहले ही रणनीति बनाकर यात्रा के रूट, कार्यक्रमों और स्वागत व्यवस्थाओं सहीत कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि यात्रा को सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सके। स्थानीय नेताओं का कहना है कि सद्भाव यात्रा क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगी और समाज में भाईचारे को और मजबूत करेगी। देखने वाली बात यह होगी कि कौन-कौन स्थानीय नेता इस यात्रा में शाामिल होगें। 19 अप्रैल को सद्भाव यात्रा बहादुरगढ़ हलके के गांव सराय, गांव लोवा माजरा, गांव डाबोधा, गांव महेंदीपुर, गांव टांडा हेड़ी और गांव मांडौठी में पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!