बागपत में ग्रामीणों ने बचाई नीलगाय के बछड़े की जान:गोबर के ढेर में फंसे बछड़े को घंटों बाद निकाला बाहर

बागपत में ग्रामीणों ने बचाई नीलगाय के बछड़े की जान:गोबर के ढेर में फंसे बछड़े को घंटों बाद निकाला बाहर




बागपत के जवाहरपुर मेवला गांव के जंगल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नीलगाय का बछड़ा गोबर के एक बड़े ढेर में फंस गया। बताया गया कि बछड़ा काफी देर तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब उसकी आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने देखा कि बछड़ा गोबर के ढेर में बुरी तरह धंस चुका था और खुद से बाहर निकल पाना उसके लिए संभव नहीं था। इसके बाद गांव के लोगों ने रस्सियों का इंतजाम किया और काफी मशक्कत के बाद नीलगाय के बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब आधे घंटे चले इस रेस्क्यू अभियान के बाद बछड़े को बाहर निकालने में सफलता मिली। बाहर निकलते ही बछड़ा जंगल की ओर भाग गया, जिसे देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला और मनोज पहलवान ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर इस बचाव अभियान में सहयोग किया। ग्रामीणों ने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है और समय रहते सूचना मिलने से एक बेजुबान जानवर की जान बच गई। गांव के लोगों द्वारा दिखाई गई इस मानवता और एकजुटता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!