शाजापुर में कॉलेज-स्कूल के पास अवैध गुटखा-शराब पर कार्रवाई:नगर में नशा मुक्ति अभियान, प्रशासन ने दुकानों पर की छापेमारी

शाजापुर में कॉलेज-स्कूल के पास अवैध गुटखा-शराब पर कार्रवाई:नगर में नशा मुक्ति अभियान, प्रशासन ने दुकानों पर की छापेमारी




शाजापुर शहर में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की। शनिवार शाम 4 से 6 बजे के बीच पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास अवैध शराब, गुटखा और तंबाकू की बिक्री रोकने के लिए दुकानों पर छापेमारी की गई। शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले के नेतृत्व में टीम ने 6 से 7 दुकानों और ढाबों से अवैध शराब और गुटखा पाउच बरामद किए। एसडीएम ने इन सभी के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय के ठीक सामने 100 मीटर के दायरे में खुलेआम गुटखा पाउच और सिगरेट बेचे जा रहे थे। यह नियमों का उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, शहरी हाईवे पर स्थित एम जी कॉन्वेंट स्कूल के सामने एक लाइसेंसी शराब दुकान का संचालन हो रहा है। यह दुकान भी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूल यहां कई वर्षों से संचालित है, जबकि शराब दुकान को बाद में खोलने की अनुमति दी गई थी। प्रशासन द्वारा इस लाइसेंसी शराब दुकान पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत शाजापुर और आसपास के 7 से 8 ढाबों और दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई की गई। अवैध शराब जब्त कर पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!