बिलासपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरू:बैज बोले- पोस्टर चमकाने से चेहरा नहीं चमकता, रोजगार-किसान और शिक्षा पर सरकार दे जवाब
बिलासपुर में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार से बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, PCC चीफ दीपक बैज और वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे। 12 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से जुड़ने और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की रणनीति की जानकारी दी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का फोकस ब्लॉक स्तर से संगठन को मजबूत कर पार्टी को निचले स्तर तक सक्रिय करने पर है। 22 सितंबर तक अलग-अलग संभागों में प्रशिक्षण कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर तक चलेगा। बिलासपुर के बाद 15 सितंबर को सरगुजा संभाग में ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद 20 सितंबर को रायपुर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बस्तर और दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। बैज बोले- पोस्टर चमकाने से चेहरा नहीं चमकता बिलासपुर पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के पोस्टर अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पोस्टर चमकाने से चेहरा नहीं चमकता। सरकार के पास पोस्टर वार के अलावा कोई काम नहीं बैज ने कहा कि सरकार को रोजगार, किसानों, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य की स्थिति पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का चेहरा चमकाने के लिए 1100 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा सरकार और मंत्री अपनी जेब में भर रहे हैं, जबकि गांवों में विकास के काम नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस का फोकस संगठन को बूथ तक मजबूत करने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने की
Source link

