भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पानी की टंकी पर चढ़े:मीट मार्केट हटाने और शव वाहन की मांग; बोले-कई बार ज्ञापन के बाद उठाया कदम

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पानी की टंकी पर चढ़े:मीट मार्केट हटाने और शव वाहन की मांग; बोले-कई बार ज्ञापन के बाद उठाया कदम




श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में गुरुवार को भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ जादौन अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद की पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे थे और स्थिति नियंत्रण में थी। कई बार ज्ञापन देने के बाद उठाया कदम प्रभारी का कहना है कि नगर के बीच संचालित मीट मार्केट को तत्काल हटाया जाए, क्योंकि इससे आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी होती है। उन्होंने विजयपुर के लिए स्थायी शव वाहन उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। उनका आरोप है कि इन मांगों को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। जगन्नाथ रथयात्रा का भी किया जिक्र जादौन ने कहा कि बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भी नगर के बीच संचालित मीट मार्केट बंद नहीं कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को असुविधा हुई। उनका कहना है कि प्रशासन ने इस मामले में भी गंभीरता नहीं दिखाई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पानी की टंकी के आसपास एकत्र हो गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सौरभ जादौन को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी थी। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच प्रशासन की कार्यशैली को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी अपनी मांगों के लिए इस तरह विरोध करना पड़ रहा है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल प्रशासन उनकी मांगों पर चर्चा कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!