भिवानी में युवक की हत्या:छत से गिरने से मौत बताया, पिता बोले- रंजिश में मारा, एसएचओ ने कहा- 2 पर एफआईआर दर्ज, जांच जारी
भिवानी के गांव बड़वा निवासी एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका शव गांव खानक में एक दुकान के पास पड़ा हुआ मिला। मृतक के पिता ने आरोप लगाए कि उसके बेटे की रंजिश में हत्या की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच जारी है। भिवानी के गांव बड़वा निवासी रामधारी ने तोशाम थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके पास पांच बच्चे हैं, जिनमें से चार लड़कियां व एक लड़का। उसका लड़का करीब 28 वर्षीय विजय कुमार करीब 10 महीने से चालक की नौकरी करता है और हाईड्रा मशीन चलाता है। उसके रिश्तेदार गांव पिंजोखरा निवासी प्यारेलाल ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसके लड़के विजय की गांव खानक में छत से गिरकर मौत हो गई। इस सूचना पर परिवार के सदस्य गांव खानक पहुंचे। उस दौरान विजय का शव कैलाश नामक व्यक्ति की दुकान की पिछली साइड में गिरी पड़ी थी। अपने स्तर पर पता किया है। जिसमें आरोप लगाया कि गांव छपार जोगियान निवासी विनित कुमार व गांव धारवाणवास निवासी दिलबाग ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजय की किसी रंजिश रखते हुए हत्या की है। विजय के शरीर पर चोट के निशान भी थे। उनके खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई की जाए। जांच जारी है
तोशाम थाना के एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने मृतक विजय के पिता रामधारी की शिकायत पर विनित व दिलबाग सहित अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
Source link

