मंडला में एक ही परिवार के 6 घायल:तिंदनी के पास बोलेरो-ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर
मंडला में नेशनल हाईवे-30 पर तिंदनी के पास देर रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों में बोलेरो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंडला में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग नारायणगंज से डोंगरगढ़ जा रहे थे। ये हुए हादसे में घायल घायलों में अगहन सिंह सोयम, पत्नी लक्ष्मी बाई, उनके बेटे खेमचंद, सुकवारो बाई, मुंगाइया बाई और सिंगरो बाई मार्को शामिल हैं। बोलेरो चला रहे खेमचंद की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की अन्य…
Source link

