मधेपुरा में DM-SP ने नेशनल हाईवे का किया निरीक्षण:दुर्घटना रोकने को अतिक्रमण, अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
मधेपुरा में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-106 और 107 के कई चिन्हित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे किए गए अतिक्रमण, अवैध निर्माण और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण हो रही अवैध पार्किंग की स्थिति का आकलन किया। अतिक्रमण और अनियमित पार्किंग से यातायात बाधित अधिकारियों ने पाया कि कई जगहों पर अतिक्रमण और अनियमित पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सुगम यातायात बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई करने और सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इसके लिए नियमित निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, सदर एसडीओ संतोष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने संकेत दिया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

