मनाली में पहले ट्रक ड्राइवर पर दराट से हमला:फिर दुकानदार, उसकी पत्नी व कर्मचारी को पीटा, बिलचे-लाठी से अटैक; आरोपी के खिलाफ FIR

मनाली में पहले ट्रक ड्राइवर पर दराट से हमला:फिर दुकानदार, उसकी पत्नी व कर्मचारी को पीटा, बिलचे-लाठी से अटैक; आरोपी के खिलाफ FIR




हिमाचल प्रदेश के मनाली में शुक्रवार शाम को एक युवक ने पहले ट्रक ड्राइवर पर दराट से हमला किया। कुछ देर बाद वह अपने दोस्त के साथ एक दुकान में पहुंचता है और दुकानदान, उसकी पत्नी व कर्मचारी पर बिलचे व लाठी से हमला कर देता है। यहं से दोनों आरोपी मारपीट कर फरार हो जाते हैं। दरअसल, शुक्रवार शाम लगभग छह बजे मनाली में ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ। तभी संजय कुमार नाम के मनाली के युवक ने अपनी गाड़ी से दराट निकाला और ट्रक ड्राइवर व उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इससे ट्रक के शीशे टूट गए। यह घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर दी। इसके बाद, कुल्लू जिले के गाहर गांव निवासी शिकायतकर्ता प्रेम चंद ने पुलिस में शिकायत दी। ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर झगड़ा प्रेम चंद ने बताया कि वह अपने ट्रक (HP-34E-8542) में टाइल लेकर कुल्लू से लेह जा रहा था। उनके साथ ठाकुर दास बतौर कंडक्टर मौजूद थे। होटल नीलम रांगड़ी के पास पहुंचने पर वाहन (HP-58A-9691) के ड्राइवर मनाली के रांगड़ी निवासी संजय कुमार ने उनके ट्रक को ओवरटेक कर आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। संजय कुमार ने गाली-गलौज और बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दराट से गाड़ी पर हमला किया और ट्रक की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मनाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 324(2), 351(2) के तहत छानबीन की जा रही है। कुछ देर बाद दुकानदार पर हमला इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय कुमार अपने दोस्त देशराज के साथ मनाली के कन्याल रोड़ रांगड़ी पहुंचा। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी और कर्मचारी के साथ दुकान पर मौजूद था। इस दौरान संजय (उर्फ संजू) ने बिना कारण लड़ाई शुरू कर दी। संजू और उसके दोस्त ने बिलचे व लाठी के साथ अनिल, उसकी पत्नी और कर्मचारी पर हमला बोल दिया। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने भी हिम्मत दिखाई और सेल्फ डिफेंस में आरोपियों पर पलटवार किया। इससे दोनों आरोपी मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर दुकान में आता है। मारपीट करता है और मुफ्त में सामान मांगता है। मना करने पर डराता व धमकाता है। इसी रंजिश के तहत दोनों आरोपियों ने बेलचा व डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने दुकान में सामान की तोड़फोड़ भी की। मारपीट में घायल दुकानदार, उसकी पत्नी और कर्मचारी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया में सख्त कार्रवाई की मांग मारपीट से जुड़े दोनों वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!