महिला पुलिस अधिकारी ने वकील को मारा थप्पड़:सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद, धरने पर बैठे बार एसोसिएशन के वकील




अजमेर जिले के किशनगढ़ में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया के बीच विवाद हो गया। इस दौरान ट्रैफिक सीओ ने वकील को थप्पड़ मार दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अधिकारी वकील को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं। घटना के बाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने शहर में सड़क को जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकील पुलिस अधिकारी को निलंबित करने और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। तीन घंटे बाद सीओ सीटी ने वकीलों को समझाकर धरना समाप्त करवाया। मामला मदनगंज थाना क्षेत्र के सिटी रोड का शुक्रवार शाम 7 बजे का है। वकील बाबूलाल ने बताया-शनिवार शाम 6:30 बजे मैं सब्जी लेने के लिए किशनगढ़ के मुख्य बाजार आया था। गाड़ी को साइड में लगाकर मैं मंडी में चला गया। थोड़ी देर बाद पुलिस का मेरे पास फोन आया। उन्होंने कहा कि आपकी गाड़ी सब्जी मंडी के पास खड़ी है। इस पर मैं गाड़ी के पास वापस पहुंचा। इस पर वहां मौजूद ट्रैफिक सीओ अंजू यादव ने कहा- यहां गाड़ी खड़ी क्यों कर रखी है। इस पर मैंने गलती मानते हुए उनसे माफी मांग ली। भविष्य में इस तरह गाड़ी नहीं खड़ी करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए गाड़ी की चाबी ले ली और धमकी दी कि जहां चाहे वहां चले जाना। विवाद के बाद मुख्य बाजार में जुटे वकील घटना की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के वकीलों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में वकील मुख्य बाजार में इकठ्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी सहित 3 थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। सिटी सीओ धर्मराज चौधरी ने बताया- बार एसोसिएशन से बातचीत के बाद 10:30 बजे धरना हटा लिया गया। इसके बाद बाजार में ट्रैफिक शुरू किया गया। एक घंटे रास्ता जमा रहा था। …. यह खबर भी पढ़ें जयपुर में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को थप्पड़-मुक्के मारे;VIDEO:रात को गली में बैठे युवकों को टोकने पर परिजन नाराज हुए; 4 गिरफ्तार जयपुर में युवकों को टोकने पर परिवार के लोगों ने पुलिस गश्ती दल से मारपीट कर दी। पुलिस गश्ती दल ने आधी रात को गली के बाहर बैठे 3 युवकों को टोका था। इस पर परिवार के लोग नाराज हो गए और घर से बाहर आकर पुलिसकर्मियों को थप्पड़-मुक्के मारे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!